चैनपुर: सफी नदी छठ घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
Chainpur, Gumla | Nov 12, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चैनपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने चैनपुर स्थित सफी नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जनसेवक संदीप