कुंडा: कुंडा के जमेठी गांव में लूटपाट के दौरान घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, अब दर्ज होगी हत्या की धारा
कुंडा के जमेठी भिटवा गांव में 25 जून को हुई लूटपाट में गंभीर रूप से घायल 77 वर्षीय रामलखन केसरवानी का लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर रॉड से हमला किया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा कोतवाल ने बताया कि अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।