नगर निगम चुनाव वार्ड 37 ,जनता रोहित के साथ, बोले - भारी नहीं लोकल कैंडिडेट चाहिए..
भरतपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 37 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड से पार्षद प्रत्याशी रोहित ने भाजपा से दावेदारी प्रस्तुत की है, जिसके बाद वार्ड में उन्हें जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड की जनता खुलकर रोहित के साथ खड़ी नजर आ रही है।
वार्ड के लोगों का कहना है कि उन्हें बाहर का भारी कैंडिडेट पसंद नहीं है। जनता लोकल कैंडिडेट को प्राथमिकता देना चाहती है जो हर समय सुख-दुख में उनके बीच मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि रोहित वार्ड का ही स्थानीय युवा है और हमेशा से वार्ड के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है।
वहीं प्रत्याशी रोहित ने कहा कि वार्ड की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे टूटने नहीं देंगे। रोहित ने कहा, "मैं 24 घंटे वार्ड के लोगों के साथ हर समय खड़ा रहूंगा। वार्ड की सफाई, पानी, सड़क, लाइट और नाली की समस्या मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मेरा लक्ष्य वार्ड 37 को आदर्श वार्ड बनाना है।"
रोहित ने आगे कहा कि भाजपा ने हमेशा स्थानीय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उनके जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को ही मौका देगी।
बता दें कि वार्ड 37 में रोहित की दावेदारी के बाद से ही उनका जनसंपर्क तेज हो गया है। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अबकी बार वार्ड में बदलाव तय है और लोकल चेहरे को ही जीत दिलाएंगे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan Bharatpur News #BJP #Election #Nagar