छछरौली: कांग्रेस ही देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली पार्टी हैः हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज छछरौली में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने वाली पार्टी है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बीजेपी को बोलते हैं कि लोकतंत्र खतरे में डाल दिया है ,जबकि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।