डिंडौरी: बहेरा टोला से देवरी रैयत तक नल जल कनेक्शन के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के बहेरा टोला से देवरी रैयत में नल जल कनेक्शन जुड़वाने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि देवरी रैयत में पेयजल की भारी समस्या है बहेरा टोला मे नलजल योजना का कार्य किया जा रहा जिसे देवरी रैयत से जोड़ने को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की गुहार लगाई ।