बांका में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा | भलजोर चेकपोस्ट पर 7,767 लीटर विदेशी शराब बरामद
बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से 7,767.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब कुल 874 कार्टन में लदी थी। वाहन जांच के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। मौके से पंजाब निवासी 24 वर्षीय ट्रक चालक सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर निरीक्षक मद्यनिषेध पीयूष कुमार के नेतृत्व में की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य की जांच की जा रही है।
Banka News, Banka News Today, Banka Sharab News, Bhagalpur Banka News, Bhaljor Checkpost, Bhaljor Sharab Baramad, Bihar Sharab News, Bihar Liquor News, 7767 Liter Liquor, Foreign Liquor Seized, Banka Police, Banka Excise Department, शराब तस्करी, बांका शराब बरामद, भलजोर चेकपोस्ट, बांका न्यूज़
#BankaNews #Banka #BiharNews #Bhaljor #SharabBaramad LiquorSeized BankaPolice ExciseDepartment BiharNews BankaUpdate
Amarpur, Banka | Aug 25, 2026