गुना: जिले में स्कूलों का समय बदला, भारी गर्मी के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Guna, Guna | Apr 18, 2026 गुना जिले में भीषण गर्मी के साथ तापमान में भारी बढ़ोतरी हो रही है। 18 अप्रैल को हैवी हीट वेव को देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय निजी विद्यालयों का समय बदला है। शासकीय निजी अनुदान प्राप्त मान्यता प्राप्त सीबीएसई नवोदय केंद्रीय और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभी विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित होंगे। परीक्षा समय यथावत रहेगा।