सादाबाद: टीकैत में बारिश के दौरान समरसेबल के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की हुई मौत
टीकैत में सुनील कुमार का छह वर्षीय बेटा किट्टू समरसेबल के स्टार्टर को चालू करने के लिए पहुंचा था। बारिश के कारण स्टार्टर में करंट प्रवाहित हो रहा था।जैसे ही मासूम ने स्टार्टर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन उसको उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।