मंझनपुर: सिराथू सीएचसी मरीज लेकर अस्पताल पहुंचा एंबुलेस चालक बेसुध होकर गिरा, जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर
सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र में मरीज लेकर पहुंचा एंबुलेस चालक बेहोश होकर गिर पड़ा। एंबुलेंस EMT चालक को डाक्टर के पास ले गए। जहां से उसे मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया। काफी देर बाद हालत में सुधार न आने पर उसे प्रयागराज SRN अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक, एंबुलेस चालक को हीट स्ट्रोक के कारण हालत खराब हुई है।