मंझनपुर: ओसा मंडी स्थित मतगणना स्थल का प्रयागराज के आईजी द्वारा किया गया निरीक्षण, सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
कौशाम्बी जिले में 20 मई को शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा का चुनाव सम्पन्न हो गया है। जिसमें सपा प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी व बसपा प्रत्याशी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए थे। वहीं ईवीएम मशीनों को ओसा मंडी में भारी फोर्स की निगरानी में रखाया गया है। अब 4 जून को मतगणना होगा। इसी को लेकर आज प्रयागराज के आईजी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।