मंझनपुर: मंझनपुर कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत अमृत सरोवरों/तालाबों में पानी भरवानें के दिए निर्देश
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो तालाब पूर्व में भरवायें गये थे, तापमान ज्यादा बढ़ने से कुछ तालाब सूख गये हैं। उन तालाबों को पुनः भरवाते हुए अन्य नए तालाबों को भी पानी से भरवा दिया जाय जिससे पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी में परेशानी न हो