मंझनपुर: हत्या की घटना का सफल अनावरण व घटना में शामिल दामाद सहित तीन वांछित अभियुक्त देवखरपुर पुलिया के पास से हुए गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने वर्ष 2023 में हुई वृद्ध महिला की हत्या का सफल अनावरण किया है। ये हत्या 8 अगस्त को शिवपुर गढ़ी में हुई थी। एसपी के निर्देशन में लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। वहीं आज मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने देवखरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है और चालान न्यायालय भेज दिया गया है।