मंझनपुर: कैनी गांव के पास बैंक से पैसा निकालकर ई-रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह बाइक सवार बदमाशो ने की लूट
कौशाम्बी जिले में बेखौफ बाईक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है, बाइक सवार लुटेरों ने मंझनपुर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालकर ई-रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह पहने हुए गहने और नकदी लगभग 49 हजार की लूट की है, लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुटी है।