आबू रोड: आबूरोड रिको पुलिस ने 50 लाख की नकबजनी का किया पर्दाफाश, आरोपी से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की बरामद
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने 10 अप्रैल की रात रीको कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई करीब 50 लाख रुपए की बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया है।