मुगलसराय: गोधना चौराहे के पास अलीनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार, बाल अपचारी को लिया संरक्षण में
अलीनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गोधना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के पास से 20.07 ग्राम गलाया हुआ सोना (कीमत करीब तीन लाख रुपये) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में तुसार वर्मा व विशाल सेठ शामिल है। बुधवार शाम 04 बजे पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया गया।