नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से एक महिला और एक छोटी बच्ची जख्मी हो गई ।दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में नीमचक बथानी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार ने नीमचक बथानी थाना में मारपीट करने वाले के खिलाफ आवेदन दिया है।