बहराइच: अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया, 38 कर्मियों को निकाले जाने का किया विरोध
बहराइच जिले के शहरी क्षेत्र में बिजली विभाग में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को दूसरी ठेका कंपनी ने निकाल दिया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों की वापसी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।