बहराइच: समसा तरहर के पास बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार दो लोगों को बाइक सवार ने मारी ठोकर, दोनों हुए घायल
जिले के समसा तरहर के पास साइकिल सवार दो व्यक्ति बाजार से घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहीं इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा इलाज जारी है।