बहराइच: शेखदहीर में सूने पड़े घर को चोरों ने खंगाला, लाखों की संपत्ति चोरी, परिवार मांगलिक कार्यक्रम में गया था
बहराइच जिले में शेखदहीर में सूने पड़े घर को चोरों ने खंगाल डाला। चोर लाखो की सम्पत्ति ले गए। कोई सामान भूल गई किशोरी जब घर पहुंची। तब अंदर से दरवाजा बंद देख होश उड़ गये। छत के रास्ते घर में जाने पर वारदात की भनक लगी। उसने तत्काल परिजनों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की है।