बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र में स्कूल में मोबाइल जब्त करने पर छात्रों ने शिक्षक पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
बहराइच में बृहस्पतिवार को दो बच्चों ने जानलेवा हमला करके शिक्षक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्कूल स्टाफ ने उन्हें तत्काल मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की है। वहीं घायल शिक्षक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।