बहराइच: बहराइच में डीएम ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया, बेहतर व्यवस्था के लिए दिए निर्देश, लोगों को वितरित किए कम्बल
जिलाधिकारी ने बुधवार रात नौ बजे विभिन्न स्थानों पर संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद लोगों को कंबल वितरित किया। शहर के जिला अस्पताल में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण करने बुधवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल के रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से वार्ता की। इस दौरान तहसीलदार सदर अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।