बहराइच: चिलवरिया के पास अनियंत्रित होकर डीसीएम ने दो होटलों और एक पान की दुकान को किया क्षतिग्रस्त, एक की हुई मौत, दो घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच - गोंडा मार्ग के चिलवरिया चीनी मिल के पास अनियंत्रित होकर डीसीएम दो होटलो व एक पान की दुकान को तोड़ते हुए तीन लोगों को रौंद दिया जिसे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।