पटना ग्रामीण: पटना में महिला आयोग के मंच से मंत्री विजय चौधरी ने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए सीएम के कार्य मिसाल हैं
बिहार राज्य महिला आयोग की 24वीं वर्षगांठ के मौके पर अधिवेशन भवन में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो कार्य किए हैं वह मिसाल बन गए हैं जिसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करते हैं।