गुराबंदा: कोइमा में स्वर्णरेखा नदी के दो बालू घाटों का सीमांकन हुआ, ग्रामसभा में होगी अंतिम सहमति
गुराबन्दा प्रखंड के कोइमा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर दो बालू घाटों की नीलामी के बाद शुरू हुई प्रक्रिया पर पहले ग्रामसभा ने नामांकन पर रोक लगा दी थी। ग्रामीणों की आपत्ति के कारण मामला ठहर गया था। हालांकि स्थिति तब बदली जब गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड की ओर से नक्शे के आधार पर ग्राम प्रधान बलराम बारीक और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी क्षेत्र का सीमांकन किया।