मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड के बेनागाड़िया गांव निवासी 68 वर्षीय चंपा हेंब्रम की हाथी के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान एक हाथी ने उन्हें देख लिया। बचने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उन्हें पटक दिया।