पथ निर्माण विभाग द्वारा मुसाबनी से कोईमा तक लगभग 45 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत कार्य इन दिनों विवादों के घेरे में है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से संवेदक केके बिल्डर्स के माध्यम से कराए जा रहे इस कार्य में शुरुआत से ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। सड़क किनारे मिट्टी भराई में नियमों की अनदेखी ताजा मामला सड़क किनारे मिट्टी भराई से जुड़ा है।