क्या कोई अधिकारी किसी गरीब मजदूर से इस तरह बात कर सकता है? आखिर एक आम और मेहनतकश व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता के साथ सम्मान और संवेदनशीलता से पेश आएं। गरीब हो या अमीर, हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है।
उम्मीद है कि इस वीडियो का संज्ञान उपायुक्त शिमला श्री अनुपम कश्यप जी लेंगे और मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित अधिकारी के व्यवहार को लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
गरीब और मजदूर की आवाज भी सुनी जानी चाहिए। प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, जनता को अपमानित करने के लिए नहीं।
Kullu, Kullu | Nov 20, 2026