शिक्षक सम्मान पुरस्कारों के चयन पर विधानसभा में गूंजा सवाल, आनी के युवा विधायक लोकेंद्र कुमार ने उठाया मुद्दा।
प्रदेश में शिक्षकों को उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। शिक्षक दिन-रात मेहनत करके बच्चों का भविष्य संवारते हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा देते हैं।
लेकिन इस बार शिक्षक सम्मान पुरस्कारों के चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि सभी पुरस्कार एक ही जिले में बांट दिए गए, जबकि अन्य जिलों के योग्य शिक्षकों को नजरअंदाज किया गया।
आनी विधानसभा क्षेत्र से भी एक शिक्षक का नाम पुरस्कार के लिए था, लेकिन उन्हें अभी तक सम्मान नहीं मिला।
आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या पुरस्कारों का चयन निष्पक्ष तरीके से किया गया? किस आधार पर और किसके कहने पर पुरस्कारों का वितरण हुआ?
आनी के युवा विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
सवाल सिर्फ एक शिक्षक के सम्मान का नहीं, बल्कि प्रदेश के उन तमाम शिक्षकों के सम्मान और उनके अधिकारों का है, जो पूरी निष्ठा से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
Kullu, Kullu | Nov 20, 2026