#गुना - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वाराणसी-गया के लिए 259 श्रद्धालु हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत गुना जिले से वाराणसी-गया तीर्थ यात्रा के लिए शनिवार शाम गुना रेलवे स्टेशन से 259 यात्री एवं 5 अनुरक्षक रवाना हुए। यह यात्रा 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक संचालित होगी।
यात्रा के दौरान यात्रियों को माला पहनाकर शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दी गईं। साथ ही यात्रियों से संवाद कर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, ज्वाइंट कलेक्टर श्री संजीव खेमरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026