देवबंद: नागल से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हा, 20 किमी का सफर तय कर ससुराल पहुंची बारात, बचपन का सपना पूरा किया
नागल में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा मोहम्मद सालिम हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा। दूल्हे ने करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया। इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। दूल्हे ने शादी के मौके पर अपने बचपन के सपने को हकीकत में बदल दिया।