पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी और ATM से अवैध निकासी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रोड से एटीएम से अवैध निकासी करने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:09 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 17 एटीएम कार्ड, 19 सिम कार्ड, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।