पटना ग्रामीण: रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में लोजपा विधायकों का प्रदर्शन
बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे लोजपा रामविलास के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहा था जिसे लेकर लोजपा रामविलास के नेताओं का कहना है कि रामविलास पासवान के लिए बेचारा शब्द का इस्तेमाल एक अपमान है।