पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग पर 25 लाख महिला लाभुकों को ₹2500 करोड़ की राशि का किया अंतरण
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में सोमवार की सुबह 10:00 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10000 प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत यह राशि महिला लाभुकों को दी गई है। यह राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेजी गई है।