पटना ग्रामीण: बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब TET नहीं, सिर्फ CTET पास अभ्यर्थी ही बन सकेंगे शिक्षक
बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि अब कक्षा 1 से 8 तक के लिए अलग से ‘बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (TET) आयोजित नहीं की जाएगी. अब प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए केवल ‘केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (CTET) पास करना अनिवार्य होगा.