पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर दुकानदारों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी, स्टॉल्स के लिए स्थाई जगह की मांग
पटना के मरीन ड्राइव पर सातवें दिन भी दुकानदार धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। सोमवार दोपहर करीब 2:00 की यह तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, जहां यह सभी दुकानदार पिछले 7 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। यह सभी लोग मरीन ड्राइव पर अपना स्टॉल लगते थे लेकिन नगर निगम के द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया इसके बाद से ही लगातार यह सभी दुकानदार धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं