सिरसागंज: हैबतपुर रोड से पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी चाकू समेत किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पप्पू उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को हैबतपुर रोड से अब्दुलनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।