जैतपुर: 48 घंटे में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
धनपुरी थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। जानकारी शनिवार शाम 4 बजे सामने आई है।