भंडरा: भंडरा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों- गलियों में जलजमाव, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, सब्जी फसलों पर बढ़ा संकट।
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में पिछले चार सप्ताह से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार सुबह से दोपहर करीब 12:00 बजे तक भी भंडरा प्रखंड में लगातार बारिश होती रही, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।