इकौना: खरगौरा गनेश में खेत जा रही महिला पर मधुमक्खी ने किया हमला, हुई घायल
नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के खरगौरा गनेश मे मंगलवार शाम को कुंजन 35 वर्ष वर्ष पत्नी आशीन खेत में लाही काटने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में मधुमखी ने हमला कर दिया जिससे कुंजन घायल हो गयी। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने आनन फानन मे इकौना के सीएससी मे भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।