इकौना: आजाद नगर में पुराने विवाद को लेकर विपक्षियों की पिटाई से 2 लोग हुए घायल
इकौना कस्बे के आजाद नगर मे सोमवार शाम को पुराने विवाद को लेकर विपाक्षियों के पिटाई से दो लोग हुए घायल इकौना थाने पर विपाक्षियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।