इकौना: अंबेडकर नगर में पति से आये दिन लड़ाई-झगड़े को लेकर महिला ने लगाई फांसी
इकौना कस्बे के अंबेडकर नगर में सोमवार बीती रात पति अखिलेश और पत्नी मनीषा के बीच झगड़ा हो गया, जिससे 25 वर्षीय पत्नी मनीषा ने फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को लाकर इकौना के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।