इकौना: NMPT पुलिस ने चोरी के माल, एक अदद अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मय पुलिस टीम ने आज दिनांक 19.03.2024 थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0015/2024 धारा 380 भादवि से संबंधित अभियुक्त रमेश कुमार यादव उर्फ चिनकू प्रधानपुरवा दा0 जोगिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को चोरी गये माल में से 920 रूपये व एक प्लास्टिक की बोरी में 02 अदद बटुली पीली धातु आदि सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।