इकौना थाना क्षेत्र के सौरुपुर बक्सरिया मे सोमवार को सौरुपुर बक्सरिया निवासी अजमल खेत की रखवाली करने गया था तभी छुट्टा मवेसी ने हमला कर दिया। जिससे अजमल घायल हो गया। आसपास व परिजनों ने आनन फानन मे इकौना सीएससी में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।