हल्द्वानी में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से उप खनिज निकासी के लिए औपचारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिला प्रशासन ने खान विभाग, वन विकास निगम और परिवहन विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उप खनिज निकासी का काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुरू किया जा सके। वन विकास निगम को खनन क्षेत्रों की अप्रोच रोड, संपर्क मार्ग और नाप-तौल के उपकरणों के कैलिब्रेशन समेत जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया है। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला खनिज अधिकारी को डंपर संगठन, क्वेरी संचालकों और अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का फोकस उप खनिज निकासी शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर है।
#Haldwani #Nainital #Uttarakhand #MineralMining #MinorMinerals #MiningSeason #MiningUpdate #MiningNews #UttarakhandMining #NainitalMining #DistrictAdministration #DMNainital #LalitMohanRiyal #ForestDevelopmentCorporation #TransportDepartment #MiningDepartment #MineralDepartment #MiningVehicles #VehicleFitness #MiningOperations #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews