थरथरी: श्रीनगर गांव के खंधा में खेत पटवन के लिए लगा समरसेबुल मोटर को अज्ञात चोरों ने किया चोरी
थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के खंधा में खेत पटवन के लिए लगा समरसेबुल मोटर की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया। इस मामले में पीड़ित रौशन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित रौशन कुमार ने बताया कि देर शाम को खंधा से लौटे थे। सुबह खंधा में पहुंचे तो देखे कि समरसेबुल मोटर, स्टार्टर व पूरा पाइप सहित गायब है। बगल के खेत मे धीरज कुमार का स्टार्टर व तार चोरी हो गया।