थरथरी: रूपसपुर गांव में पूर्व एमएलसी राजू यादव ने गांव में विकास को लेकर ग्रामीणों संग की बैठक
थरथरी प्रखंड के अमेरा पंचायत अंतगर्त रूपसपुर गांव में पुर्व एमएलसी राजू यादव ने गांव में विकास को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक किया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 76 साल होने को है लेकिन इस गांव में अभी तक विकास कोसो दूर है। इस गांव में संपर्क पथ भी नही है। बरसात के मौसम में हमलोगो को ज्यादा परेशानी की सामना करना पड़ता है। इस टोला में करीब 150 घर है।