थरथरी: कोयल बिगहा के पास बारिश के समय तेज हवा से एक पेड़ गिरने से हिलसा नूरसराय पथ हुआ बाधित
थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा के पास बारिश के समय तेज हवा चलने से एक नीम का पेड़ गिर गया। इससे हिलसा नूरसराय पथ पर यातायात बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना अंचल व पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर प्रशासन नहीं पहुंचने पर आम लोगों के सहयोग से जेसीबी मंगवाकर पेड़ को सड़क से हटवाकर आवागमन को सुचारू कराया।