थरथरी: कुकहरिया गांव में नाली का पानी गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा रोके जाने पर दर्जनों ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर लगाया गुहार
चंडी प्रखंड के रुखाई पंचायत अंतगर्त कुकहरिया गांव में गांव के ही दबंग मनोज कुमार द्वारा नाली का पानी बंद करने पर थाना पहुंचकर पानी निकासी का थानाध्यक्ष से गुहार लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुकहरिया गांव में गांव के ही मनोज व भूषण बिन्द के द्वारा नाली का पानी रोक दिया है। जिससे गली में जल जमाव हो जाने से हम सब लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।