थरथरी: ढिबरा पर गांव में 24 घंटे अखंड कीर्तन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
थरथरी प्रखंड के ढिबरापर गांव में 24 घंटे अखंड कीर्तन को लेकर 101 महिलाओं एवं कन्याओं द्वार कलश यात्रा निकाली गयी। ढोल नगाड़े के साथ निकली शोभा यात्रा ढिबरा पर गांव से निकलकर कोयल बिगहा सूर्य मंदिर के पास पहुंची। जहां से कलश में जलभरी कर प्रतापपुर मोड़, अस्ता होते हुए ढिबरा पर मंदिर के पास पहुंचकर शोभायात्रा सम्पन्न हुई।