थरथरी: खरजमा गांव के प्रेमी युगल ने फतुहां व बुद्धदेव चक हॉल्ट के बीच जहर खाकर किया आत्महत्या
थरथरी थाना क्षेत्र के खरजमा गांव के प्रेमी युगल ने फतुहां व बुद्धदेव चक हॉल्ट के पास के बीच जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। प्रेमी युगल ने अपने मित्र व परिजन को दूरभाष पर जहर खाकर आत्महत्या की बात बतायी। जानकारी मिलते ही दोस्त ने डायल 112 को सूचना दिया। जिसके बाद डायल 112 ने जीआरपी फतुहां के सहयोग से दोनों युगल प्रेमी को रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया।